फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The online division of Pauri Aartio office

पौड़ी संभाग के एआरटीओ कार्यालय हुए ऑनलाइन

Thu, 05 May 2016 07:40 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Thu, 05 May 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन

पौड़ी संभागीय परिवहन कार्यालय से जुड़े पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार और कर्णप्रयाग उपसंभाग में अब टैक्स, परमिट, फिटनेस आदि काम ऑनलाइन होंगे। वाहनों के ऑनलाइन कार्यों की जानकारी आरटीओ कार्यालय से वाहन स्वामियों को उनके मोबाइल पर अपडेट कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


पौड़ी संभाग के पौड़ी, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग व कर्णप्रयाग उप संभाग पूरी तरह से परिवहन सेवा की सीएएस (सेंट्रलाइजेशन ऑथेंटिक सिस्टम) से जुड़ चुके हैं। इस सेवा के शुरू होने से वाहनों के टैक्स, फिटनेस, परमिट आदि जानकारियोें को ऑनलाइन किया जाएगा। ऑनलाइन की गई सभी जानकारियां वाहन स्वामी के मोबाइल पर मैसेज किए जांएगे। ऑनलाइन होने के बाद किसी भी जगह से वाहन की सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ द्वारिका प्रसाद व डीबीए मो. आदिल ने बताया कि वाहन-4.0 परिवहन सेवा केंद्र सरकार की ई-गवर्नेंस के अंतर्गत राष्ट्रीय यातायात परियोजना है। इस योजना के तहत वाहनों के चेसिस नंबर, रजिस्ट्रेशन आदि जानकारियां ऑनलाइन की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पौड़ी संभाग प्रदेश का पहला कार्यालय है, जिसके चारों उप संभागीय कार्यालय ऑनलाइन सेवा से जुड़ चुके हैं। जबकि अन्य संभागों में एआरटीओ कार्यालयों को अब तक नहीं जोड़ा जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed