{"_id":"572763de4f1c1bb3705ccf34","slug":"the-obstacle-in-the-path-of-mi-17-haze","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआई-17 की राह में धुंध बनी रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआई-17 की राह में धुंध बनी रोड़ा
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Mon, 02 May 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
परियोजना झील से पानी भरता एमआई-17।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भी जंगलों की आग की धुंध एमआई-17 हेलीकाप्टर की राह में रोड़ा बनी रही। कुछ हद तक धुंध साफ होने पर एमआई-17 ढाई बजे पहली उड़ान भर पाया। मंगलवार को हेलीकाप्टर ने थलीसैण, खिर्सू व पौड़ी के आस-पास के जंगलों में पानी की बौछार की।
विज्ञापन
जिले के जंगलों में लगी आग को एमआई-17 से बुझाने का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि सोमवार को सुबह धुंध रविवार की अपेक्षा काफी अधिक थी। भवनों के अंदर तक जंगलों की आग का धुआं साफ दिखाई दे रहा था। ढाई बजे धुंध साफ होने पर हेलीकाप्टर ने पहली उड़ान भरी।
विज्ञापन
चार बजे तक तीन राउंड मारने के बाद हेलीकाप्टर ने एक घंटे के लिए हेलीपैड पर लैंड किया। पांच बजे से छह बजे तक दो राउंड और मारने के बाद अभियान बंद कर दिया गया। तहसीलदार चौधरी वेदपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को एमआई-17 ने थलीसैंण, खिर्सू व पौड़ी के आस-पास के जंगलों में पानी की बौछार की।
विज्ञापन