{"_id":"6963981906665c515d0bc17d","slug":"the-oak-trees-were-illegally-cut-down-twice-but-no-action-was-taken-even-once-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121016-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बांज के पेड़ाें का दो बार हुआ अवैध कटान, एक बार भी नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बांज के पेड़ाें का दो बार हुआ अवैध कटान, एक बार भी नहीं हुई कार्रवाई
Sun, 11 Jan 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन से निराश, अब शासन से आस, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर उठाया पेड़ कटान का मामला
जयहरीखाल। गुमखाल क्षेत्र में बांज के पेड़ों का दो बार अवैध कटान होने का मामला सुर्खियों में आने के बाद भी प्रशासन स्तर से कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में खासी निराशा है। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध कटान की शिकायत दर्ज कराई गई है।
पिछले कुछ समय में क्षेत्र से बड़ी संख्या में बांज के पेड़ों का कटान किया गया। ग्रामीणों ने इसे अवैध कटान बताते हुए न केवल विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी थी बल्कि कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि न वन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने आया और न ही अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि बांज जैसे संरक्षित और पारिस्थितिकी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण वृक्षों के कटान से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है बल्कि भविष्य में भूस्खलन और जलस्रोतों पर संकट की आशंका भी बढ़ गई है।
वहीं, प्रशासन स्तर से कार्रवाई नहीं होने से आहत मंजीना (पौखाल) क्षेत्र निवासी एवं अवकाश प्राप्त कर्नल कुलदीप गुसाईं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों को उम्मीद है कि राज्य स्तर से हस्तक्षेप होने पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई सुनिश्चित होगी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर अब भी मामले को नजरअंदाज किया गया तो वे संगठित रूप से आगे की रणनीति तय करने को मजबूर होंगे।