फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The medical team examined the health of the villagers

मेडिकल टीम ने जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
The medical team examined the health of the villagers
यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने न्याय पंचायत मागथा के गांवों में पहुंचकर बुखार से पीड़ित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही कोरोना जांच के लिए ग्रामीणों के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्याय पंचायत मागथा के अंतर्गत घाईखाल, सिगड्डी, ढकेदा, पाटा, तिमली पोखरी व किमसार न्याय पंचायत के अंतर्गत देवराना ग्राम पंचायतों में बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की। यमकेश्वर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम ने 150 लोगों के कोरोना जांच के सैंपल लिए। साथ ही लगभग 300 लोगों को दवाइयां भी दीं। इस मौके पर विधायक के मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीरज कुकरेती, ज्येष्ठ उपप्रमुख दिनेश भट्ट, मुकेश देवरानी, डॉ. नवीन कंडवाल, फार्मेसिस्ट प्रमोद पोखरियाल, विश्वेशरी देवी, ग्राम प्रधान चंद्रमोहन रौथाण आदि मौजूद रहे। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने लोगों से बुखार, खांसी, जुकाम होने पर तुरंत गांव में आशा कार्यकर्ता को इसकी सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed