फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Mayor will protest against the fasting of Municipal Corporation Development

नगर निगम के विकास के लिए मेयर उपवास रखकर देगी धरना

Wed, 27 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
The Mayor will protest against the fasting of Municipal Corporation Development
कोटद्वार नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलती मेयर हेमलता नेगी। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम की मेयर ने प्रदेश सरकार पर कोटद्वार की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध में एक दिवसीय उपवास रखकर धरना देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोटद्वार निगम के लिए पर्याप्त बजट नहीं दिए जाने के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि नगर निगम को बने हुए एक साल का समय होने वाला है, लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा कोटद्वार के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए जरूरत के मुताबिक धनराशि नहीं दी जा रही है। जबकि वे व्यक्तिगत रूप से चार बार मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री से मुलाकात कर चुकी है। मुलाकातों में सीएम व शहरी विकास मंत्री के द्वारा मांग के अनुरूप बजट दिए जाने का भरोसा दिया गया था, लेकिन धनराशि नहीं मिली। कहा कि 14वें वित्त आयोग द्वारा नगर निगम को एक करोड़ की धनराशि दी है, जबकि कोटद्वार के समान ऋषिकेश नगर निगम को चार करोड़ का बजट दिया गया है। इसके अलावा ट्रचिंग ग्राउंड के लिए भूमि नहीं दी जा रही है, जिससे कूड़ा निस्तारण करना कठिन होता जा रहा है। बजट के अभाव में निगम की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। सरकार को जगाने के लिए वह आगामी दो दिसंबर को एक दिवसीय उपवास रखते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ नगर निगम में धरना देंगी। उन्होंने क्षेत्र के समस्त सामाजिक संगठनों, राजनीति दलों, पार्षदों सहित क्षेत्र की जागरूक लोगों से कोटद्वार नगर निगम के हित में समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed