फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Junior High School Teachers' Association staged a protest in Chaubattakhal Tehsil.

Kotdwar News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने चौबट्टाखाल तहसील में किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 12 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
The Junior High School Teachers' Association staged a protest in Chaubattakhal Tehsil.
शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता में छूट देने की मांग, पीएम व सीएम को भेजे ज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की एकेश्वर ब्लॉक इकाई के बैनर तले शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को चौबट्टाखाल तहसील में नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने मांगों के निराकरण के लिए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
धरनास्थल पर हुई सभा में शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है जिससे उन्हें आंदोलन छेड़ने को बाध्य होना पड़ा है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो वह वृहद आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उनकी प्रमुख मांगों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई टीईटी की अनिवार्यता को शिक्षा के अधिकार 2009 के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को छूट प्रदान करने, त्रिस्तरीय ढांचे के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों को पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी ढांचे में विभाजित कर पदोन्नति देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पूर्ण सेवाकाल में तीन पदोन्नतियां सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमार गुसाईं, ब्लॉक मंत्री कुलदीप सिंह रावत, अरविंद आलोक, दिनेश नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed