फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The investigation into the suspicious death of the girl child caused by the vaccine started

टीके से हुई बच्ची की संदिग्ध मौत की जांच शुरू

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
The investigation into the suspicious death of the girl child caused by the vaccine started
कोटद्वार के राजकीय चिकित्सालय लालपानी का निरीक्षण करते चिकित्सा अधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
सनेह क्षेत्र के राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय (एसएडी) में टीका लगाने के बाद नाथूपुर गांव की डेढ़ माह की बच्ची की मौत के मामले में कोटद्वार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीएस तानियाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम कोटद्वार के राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय (एसएडी) लालपानी पहुंची। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए वैक्सीन के कोल्ड चेन मेंटीनेंस सिस्टम की जांच की। टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चे को लगाए गए टीके की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

परिजनों ने डॉक्टरों की टीम को बताया कि 11 अगस्त को वे अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर राजकीय अस्पताल लालपानी में जीवन रक्षक टीका लगाने के लिए गई। वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके पैरों पर दो और हाथ पर एक टीका लगाया। इसके बाद वह बच्ची को लेकर घर आ गए। रात को दूध पिलाने के बाद उन्होंने बच्ची को सुला दिया। अगले दिन सुबह बच्ची नीली पड़ी हुई मिली। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि डेढ़ माह की बच्ची की मौत के मामले में शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम की ओर से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed