फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The indignation has subsided affected

थम नहीं रहा प्रभावितों का आक्रोश

Sat, 05 Nov 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 05 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
The indignation has subsided affected
अपनी मांगो को लेकर धरना प्रर्दशन करते चौरास क्षेत्र के लोग - फोटो : Amar Ujala

 विकास खंड कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र में सड़कों का मरम्मतीकरण न किए जाने पर आक्रोशित जनता का राज्य सरकार व जल विद्युत परियोजना कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर चुनाव आचार संहिता से पूर्व सड़कों का मरम्मतीकरण कार्य नहीं किया गया तो चुनाव आने पर इसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


चौरास युवा संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय निवासियों का जल विद्युत परियोजना कंपनी व सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शनिवार को भी चौरास में जारी रहा।
समिति के संयोजक आयुष मिंया ने कहा कि जल विद्युत परियोजना निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कंपनी प्रशासन ने कई बार सड़कों को ठीक करने का आश्वासन तो दिया, लेकिन आज तक मरम्मतीकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि यदि विधान सभा चुनाव आचार सहिंता लगने से पूर्व सड़कों का मरम्मतीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो इसका जवाब विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में क्षेत्र पंचायत मुकेश बर्त्वाल, धर्मेंद्र भंडारी, विमल जोशी, अयुष मियां, कृष्णा गोदियाल, श्रुति चौहान, मालती देवी, अंजना लखेड़ा, अविका चौहान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed