{"_id":"61363e668ebc3eb6341af764","slug":"the-incident-of-robbery-turned-out-to-be-fake-kotdwar-news-drn3896105122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निकली तमंचे की नोक पर लूट की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी निकली तमंचे की नोक पर लूट की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलालघाटी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर बाजार में धनवंतरी जन स्वास्थ्य सेवा समिति के नाम से क्लीनिक चलाने वाले एक व्यक्ति की तहरीर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला फर्जी पाया गया।
क्लीनिक संचालक भूपेंद्र शर्मा ने हिंदू युवा वाहिनी के लेटरपैड पर सोमवार शाम को पुलिस को एक तहरीर दी। इसमें बिजनौर निवासी दो पुरुष और एक महिला को नामजद करते हुए तमंचे की नोक पर दस हजार रुपये और उसके सहयोगी से एक हजार रुपये लूटने की बात कही गई। भूपेंद्र शर्मा तहरीर लेकर कोटद्वार कोतवाली आया। मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस ने उसे कलालघाटी चौकी भेज दिया। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि तीन लोगों ने उन्हें उनके क्लीनिक में बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया और मोटर साइकिल पर सवार होकर कोटद्वार बाजार की ओर भाग खड़े हुए।
पुलिस चौकी इंचार्ज पीएस नेगी ने तत्काल पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामला फर्जी निकला। वहीं स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने झूठी तहरीर देने वाले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।