{"_id":"5749c7984f1c1ba525691363","slug":"the-government-would-provide-a-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो पसंद हो, उसकी करें खेती, सब्सिडी देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो पसंद हो, उसकी करें खेती, सब्सिडी देगी सरकार
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Sat, 28 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
पैठाणी में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते सीएम हरीश रावत।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खेती और शिक्षा पर जोर दिया। लोगों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और खेती करने का वादा मांगा। पहाड़ से पलायन रोकने के लिए चिंतित सीएम ने लोगों का आह्वान किया कि उनको जो पसंद हो उसकी खेती करें। वे खेतों में जो भी फसल उगाएंगे, उस पर सरकार सब्सिडी देगी। उन्होंने पेड़ उगाने पर भी सब्सिडी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री शनिवार को पैठाणी स्थित राठ महाविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से कहा कि कद्दू, गडेरी, नींबू, माल्टा, मडुवा, झुमरे, कोणी, काले भट्ट, राजमा समेत जो भी फसल वह बोएंगे, सरकार उचित मूल्य दिलाएगी और प्रत्येक फसल के उत्पादन पर बोनस देगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
आठ लाख लोगों को मिलेगी पेंशन सुविधा
सीएम ने घोषणा की कि जल्द ही आठ लाख लोगों को पेंशन सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों एवं प्रशासन को और तीव्रता से कार्य करने के लिए कहा। तीस हजार भर्तियां शुरू की गई हैं। इनमें से 16 हजार भर्तियां शुरू हो गई हैं। इनमें से साढ़े छह हजार अतिथि शिक्षक हैं। सभा का संचालन विधायक गणेश गोदियाल ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, राजपाल सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, नगर अध्यक्ष महेंद्र, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सरिता नेगी, ब्लाक अध्यक्ष थलीसैण अमर सिंह, गोविंद सिंह रावत, लखपत भंडारी, वीरेंद्र सिंह नेगी, श्याम लाल आर्य, प्रदीप तिवारी, ब्लाक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष महेंद्र राणा, केश्वानंद आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए कॉमर्शियल पूंजी योजना शुरू
सीएम ने जनसभा के दौरान महिलाओं के कॉमर्शियल पूंजी योजना शुरू की। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भर में सभी महिला मंगल दलों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने योजना की आज से ही राठ से शुरूआत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि सितंबर तक प्रत्येक महिला मंगल दल को इसका लाभ मिल जाना चाहिए।
--
सड़क मार्ग से दून रवाना हुए सीएम
तेज बारिश और कोहरा होने के चलते सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद मुख्यमंत्री पैठाणी से सड़क मार्ग से पौड़ी पहुंचे और सीधे देहरादून के लिए चले गए।
--
दूध में प्रति लीटर पांच रुपये बोनस
सीएम ने घोषणा की कि महिलाओं को प्रति लीटर दूध में पांच रुपये और पुरुष दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर दूध में चार रुपये बोनस दिया जाएगा।
-------------
...मुंडी कब मरोड़ दे केंद्र
सीएम ने जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा कि उनकी सरकार गिनाने और उन्हें फिर से सत्ता में नहीं आने देने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने हर कोशिश की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनकी मुंडी (सिर) मरोड़ने के लिए तत्पर हैं। न जाने कब उनकी मुंडी मरोड़ दी जाए, इसलिए उन्होंने मडुवा उत्पादन करने वाले काश्तकारों का बोनस बढ़ा दिया है।
--
सीबीआई का नाम जप रहे भाजपाई
सीएम ने कहा कि भाजपा वाले आजकल अपने ईष्टदेवों का स्मरण करने के बजाय सीबीआई-सीबीआई जप रहे हैं। विकास विरोधी भाजपा और उसके नेता विकास कार्यों में सहभागिता करने के बजाय उनकी सरकार गिराने और उन्हें सीएम पद से हटाने के लिए रात-दिन एक किए हुए हैं।
--