फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The gift of theater auditorium was: Surendra

रंग कर्मियों को मिली प्रेक्षागृह की सौगात : सुरेंद्र

Sat, 01 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sat, 01 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The gift of theater auditorium was: Surendra
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने यहां आयोजित एक समारोह में 3.65 करोड़ की लागत से निर्मित प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का लोकार्पण किया। इससे पूर्व कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र के गांवों से आए संस्कृति और रंगकर्मियों ने शहर में सुंदर झांकियां निकालकर शहर को सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर कर दिया। इस मौके पर नेगी ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र को प्रेक्षागृह के रूप में एक नई सौगात मिली है, जो लोक कलाकारों के लिए वरदान साबित होगा।

विज्ञापन

 स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्धता के साथ काम कर रही है। लंबे समय से प्रेक्षागृह का रुका हुआ कार्य कांग्रेस सरकार के आते ही पूरा हो गया है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पूर्व लोक कलाकार महासंघ के नेतृत्व में क्षेत्र की महिला मंगल दलों, कीर्तन मंडलियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत लोक कलाकारों ने नगर में भव्य झांकियां निकालीं। इसमें नंदा राजजात यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-दमाऊ की धुन पर नाचते गाते हुए लोक कलाकारों की झांकी नगर से होते हुए मालवीय उद्यान में समाप्त हुई। मालवीय उद्यान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

 इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बीबी ध्यानी, सुनीता बिष्ट, रूपन नेगी, कृष्णा बहुगुणा, रंजना रावत, कुसुम असवाल, विजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश कबटियाल, राम रतन काला, अनुसूया प्रसाद डंगवाल, चंद्रमोहन सिंह रावत व धीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed