फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The fight will continue till the notification is issued: Deepak Joshi

अधिसूचना जारी होने तक जारी रखी जाएगी लड़ाई: दीपक जोशी

Sun, 09 Feb 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
The fight will continue till the notification is issued: Deepak Joshi
कोटद्वार में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंपलाईज एसोसिएशन की रैली में शिरकत करते प्रांतीय पदाधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘सिद्धबली गढ़क्रांति’ सम्मेलन में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में मिली जीत की खुशी में एसोसिएशन के सदस्यों ने कोटद्वार की सड़कों पर रैली निकाली। उन्होंने ढोल दमाऊं की थाप पर थिरकते आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में मालवीय उद्यान में आयोजित ‘सिद्धबली गढ़क्रांति’ सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी, प्रांतीय महासचिव बीरेंद्र सिंह गुसांई ने किया। अपने संबोधन में जोशी ने कहा कि भारत के तमाम राज्यों की निगाहें इस ऐतिहासिक लड़ाई पर टिकी थी। पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय से अन्य राज्यों के लिए भी नया मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से एक सप्ताह के भीतर सर्कुलर निकालकर पदोन्नति से रिक्त पदों को भरने और शीघ्र डीपीसी तैयार कर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की। उन्होंने कोर्ट के फैसले को अब शासन स्तर पर लागू करवाने को दबाव बनाने और अधिसूचना जारी होने तक लड़ाई को जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव बीरेंद्र सिंह गुसाईं, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सीएस असवाल, राष्ट्रीय समानता मंच के राष्ट्रीय सचिव राकेश जोशी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल उनियाल, सहायक कर्मचारी अधिकारी संघ देहरादून की प्रांतीय अध्यक्ष रेखा असवाल, जिला अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, वीपी नौटियाल, विमल डबराल, सुनीता उनियाल, वीके धस्माना, जयदीप रावत, जसपाल सिंह रावत, देवराज, पीपी नौटियाल, हेमलता उनियाल, बलवीर सिंह रावत, राकेश जोशी, शिव सिंह गुसाईं, जसपाल गुसाई, अनिल प्रकाश उनियाल, डीपी चमोली, विमल डबराल, सरदार नरेश सिंह, रोमा भारद्वाज, गणेश गौड़ आदि रहे। संचालन प्रमोद रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed