फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The festival of Baisakhi was celebrated with great joy and enthusiasm in educational institutions.

Kotdwar News: शिक्षण संस्थाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया बैशाखी पर्व

Mon, 13 Apr 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 13 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The festival of Baisakhi was celebrated with great joy and enthusiasm in educational institutions.
लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया भावविभोर
विज्ञापन

कोटद्वार। क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में बैशाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। परंपरागत वेशभूषा में सजे स्कूली बच्चों ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भावविभोर किया।
सोमवार को महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुसाईं की देखरेख में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताएं हुईं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शिवांश, इशिका, अंकुश, अनन्या, माही अव्वल रही। नृत्य प्रतियोगिता में परिधि, शान्वी, सृष्टि ने प्रथम, अंशिका-स्वर्णिका, रवेश-नविका एवं अनन्या-मनुश्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिताओं में भंगड़ा व गिद्दा प्रतियोगिता में नारायण हाउस ने प्रथम, पराशर हाउस ने द्वितीय, व्यास हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. बीआर आंबेडकर विषय पर अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, पार्थ ने द्वितीय, राजबीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रीति, कनिष्का, टीना, शालिनी, विजयलक्ष्मी एवं प्रतिभा शामिल रहीं। संचालन नीलम, सरिता, लक्ष्मी रावत, किरण, कुसुमलता, शिवानी, टीना, प्रतिभा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की शिक्षण संस्थाओं में भी वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी एवं शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी ने कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस मौके पर प्रधानाचार्या कविता रावत, विपिन जदली, सुनीता नैथानी, ज्योति कुलाश्री, रेखा नेगी, ममता नेगी, आकांक्षा अधिकारी, प्रियंका रावत, आकृति, शांति देवी, अंजू रावत, ज्योति बिष्ट, नीता घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed