फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The father and brother of the accused were also arrested for helping them in taking the minor

नाबालिग को ले जाने में साथ देने पर आरोपी के पिता व भाई भी धरे

Thu, 09 Jul 2020 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
The father and brother of the accused were also arrested for helping them in taking the minor
काशीरामपुर तल्ला से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने में साथ देने पर आरोपी के पिता और भाई भी धर लिए गए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर पौड़ी जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि बीती छह जुलाई को काशीरामपुर तल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कहा था कि दो जुलाई को रितिक पुत्र कलुटराम निवासी सीकरी गेट कबीर गली, चंदौसी जिला संभल (उत्तर प्रदेश) उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की और आठ जुलाई को एसआई पूनम शाह अगुवाई में टीम ने आरोपी और नाबालिग को अपने घर में शरण देने, भगाने में सहयोग और शादी कराने के आरोप में रितिक के पिता कलुटराम और भाई सुदेश को मालगोदाम तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई ने मुख्य आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed