फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The family did not have the passion to serve the country wake.

देशसेवा का जज्बा जागा तो परिवार की नहीं सुनी

Sat, 24 Sep 2016 10:16 PM IST
भुवन उपाध्याय/अमर उजाला, उत्तरकाशी
भुवन उपाध्याय/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 24 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
The family did not have the passion to serve the country wake.
लेफ्टिनेंट महिमा रावत को ओटीए चेन्नई में पीओपी सेरेमनी के बाद बैच लगाते मां सुमित्रा रावत और पिता गिरीश चंद्र सिंह रावत। - फोटो : Amar Ujala

 देश सेवा का जज्बा जागा तो शिक्षक परिवार की बेटी ने आर्मी में जाने के लिए परिवार से ही बगावत कर दी। मां-पिता ने शिक्षा विभाग की नौकरी करने को कहा, लेकिन नाना और मामा से आर्मी के बारे में बचपन से सुनती आ रही पौड़ी जिले के विकास मार्ग निवासी महिमा रावत ने आर्मी में जाने की ठानी। आफिसर प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई से 11 माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पासिंग आउट परेड पूरी कर लेफ्टिनेंट महिमा रावत पौड़ी पहुंची हैं। अक्तूबर में फिरोजपुर, पंजाब में उनकी पहली ज्वाइनिंग है।

विज्ञापन


बचपन से मेधावी महिमा ने 12वीं की परीक्षा सेंट थामस स्कूल पौड़ी से वर्ष 2012 में 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री वेंकटेश्वर कालेज से फिजिक्स ऑनर्स किया। डीयू में ही वर्ष 2015 में एमएससी फिजिक्स में प्रवेश किया। इसी दौरान आर्मी में जाने की ललक के चलते महिमा ने सीडीएस का फार्म खरीद लिया। इस दौरान पौड़ी में रह रहे शिक्षक पिता गिरीश चंद्र सिंह रावत और शिक्षिका मां सुमित्रा रावत ने सीधे-सीधे मना कर दिया और शिक्षा विभाग की नौकरी करने की बात कही।
विज्ञापन


अपने नाना कोर ऑफ सिग्नल से सेवानिवृत्त सूबेदार खुशहाल सिंह बिष्ट और मामा लेफ्टिनेंट कर्नल हरीदर्शन सिंह बिष्ट (रिटा.) से प्रभावित महिमा ने मां-पिता के फरमान की परवाह किए बिना सीडीएस का फार्म भर दिया। पहली ही बार में महिमा ने जुलाई 2015 को सीडीएस की परीक्षा पास कर ली। ओटीए चेन्नई में 11 माह की ट्रेनिंग के बाद दस सितंबर को पीओपी हो गई। बतौर डिफेंस आफिसर महिमा अक्तूबर में फिरोजपुर, पंजाब में पहली ज्वाइनिंग देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed