फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   the evening in Ladwasain, there was chaos

Kotdwar News: लड्वासैंण में शाम को धमका बाघ, मची अफरातफरी

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
the evening in Ladwasain, there was chaos
रिखणीखाल ब्लॉक के बाघ प्रभावित गांव डल्ला के तोक गांव लड्वासैंण में शनिवार शाम को फिर से बाघ धमक गया है। बाघ की धमक होते ही खेत खलिहानों और घर के आंगन में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। उधर, नैनीडांडा के ख्यूणाई तल्ली गांव में लोगों को बाघ तो नहीं दिखाई दिया, लेकिन रात को बाघ के गुर्राने की आवाजें सुनाई दी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मेलधार के लड्वासैंण निवासी राजेंद्र प्रसाद देवरानी ने बताया कि शुक्रवार को जहां गाडियूंपुल व आसपास बाघ की मूवमेंट रही। वहीं शनिवार शाम को लड्वासैंण में उनके घर के आगे खेतों तक बाघ धमक गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह बाघ यहां से ट्रैंकुलाइज किए गए बाघ का साथी है। जो जोड़े में घूमते रहते थे। प्रधान खुशेंद्र सिंह, जगदीश सिंह और तारा सिंह का कहना है कि अभी तक न तो पिंजरा लगाया गया है, न ही ट्रैंकुलाइज टीम ही तैनात की गई है। आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि शायद वन विभाग को एक और घटना का इंतजार है। उधर, नैनीडांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत उम्टा की प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि शुक्रवार रात बाघ तो नहीं दिखा, लेकिन ख्यूणाई रौले में उसके गुर्राने की आवाज सुनाई दी है। गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार रात को व शनिवार दिन में बाघ की मूवमेंट नहीं दिखाई दी है। देर शाम लड्वासैंण में मूवमेंट की सूचना मिली है। वहां के कैमरा ट्रेप खंगाले जा रहे हैं। दूसरे बाघ की सक्रियता की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed