{"_id":"582888874f1c1b8553b3ca8d","slug":"the-emphasis-on-mathematics-conferences","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में गणित सम्मेलनों के आयोजन पर जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में गणित सम्मेलनों के आयोजन पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
Updated Sun, 13 Nov 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
mathematic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान परिषद आफ इंडिया के तत्वावधान में तीन दिवसीय 19वीं राष्ट्रीय सम्मेलन में गणितज्ञों ने गणित की विभिन्न विधाओं पर व्याख्यान दिए गए। साथ ही तीन शोधार्थियों को बेहतर शोधपत्र के लिए यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रख्यात गणितज्ञ व भारतीय उच्च गणित परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एसजी दानी ने प्रतिभागियों को गणित की उपयोगिता बताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में हुई चर्चाओं से नये परिणाम सामने आएंगे। गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व प्राचार्य प्रो. श्याम लाल सिंह ने उत्तराखंड में इस तरह के सम्मेलनों के आयोजन पर जोर दिया, जिससे युवा गणितज्ञों को गणित की विभिन्न विधाओं में किए जा रहे शोध कार्यों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञान परिषद आफ इंडिया के अध्यक्ष प्रो. एपी सिंह ने दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता पर चर्चा की। तीन दिवसीय सम्मेलन के तहत आईआईटी रुड़की की प्रो. मधु जैन, संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी पंजाब के प्रो. एपी सिंह, डा. ओंकार लाल श्रीवास्तव, डा. आरएस चंदेल व डा. केएस रावत आदि ने गणित की विभिन्न विधाओें पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
सम्मेलन में यंग साइंटिस्ट अवार्ड के लिए शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें डा. अजय गैरोला, डा. विवेक नैथानी, डा. पुष्पेंद्र सेमवाल को बेस्ट पेपर के लिए अवार्ड से नवाजा गया। पौड़ी परिसर के निदेशक प्रो. एके डोबरियाल व विज्ञान परिषद आफ इंडिया के सचिव डा. आरसीएस चंदेल आदि मौजूद थे।