{"_id":"587f9cc24f1c1bf069efe1e2","slug":"the-elephant-entered-the-village-rampur-made-a-nuisance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर गांव में घुसा हाथी, मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर गांव में घुसा हाथी, मचाया उत्पात
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
हाथ्ाी का उत्पाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनेह क्षेत्र के ग्राम रामपुर में हाथी ने मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई बीघा जमीन कुचल डाली। हाथी द्वारा उत्पात मचाने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। उन्होंने वन विभाग से खेती के नुकसान का मुआवजा देने और सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर हाथी रामपुर गांव के आबादी क्षेत्र से होते घरों के पास खेत में घुस गया।
गांव के लोग उस समय खाना खा रहे थे। जैसे ही उन्होंने खिड़की से बाहर झांका तो विशालकाय हाथी को देखते ही उनके होश उड़ गए। लोगों ने घर के अंदर दुबकने में ही भलाई समझी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी, लेकिन तब तक हाथी खेतों में लगी गेहूं की फसल को कुचल चुका था।
स्थानीय निवासी मोहन सिंह रावत, कमल सिंह रावत, नत्थी सिंह नेगी, मेहरबान सिंह, कृष्णा कोटनाला, सुदर्शन कोटनाला, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, सतीश नेगी ने बताया कि हाथी ने उनके खेत में बोई फसल को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने वन विभाग की ओर से बनाई गई हाथी सुरक्षा दीवार पर सवाल खड़े किए। कहा कि वन विभाग की ओर से रामपुर के आधे हिस्से में हाथी सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
जो दीवार बनाई भी है वह भी छोटी है, जिससे हाथी आसानी से गांव में घुस रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाथी लोगों के लिए भी खतरा बन गया है। हाथी लोगों की मेहनत से उगाई फसल को नष्ट कर रहा है, लेकिन वन विभाग हाथी को जंगल में रोकने में नाकाम हो रहा है।
उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि रामपुर में हाथी को रोकने के लिए जंगल से बाहर आने के रास्ते पर आग लगाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है।