फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The elephant broke the gate in the courtyard, trampled the bicycle

Kotdwar News: आंगन में धमके हाथी ने गेट तोड़ा, साइकिल रौंदी

Sat, 05 Aug 2023 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
The elephant broke the gate in the courtyard, trampled the bicycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से सटे ग्रास्टनगंज स्थित एक घर के आंगन में शुक्रवार रात को धमके हाथी ने एक घंटे तक आतंक मचाया। हाथी ने गेट तोड़ दिया और साइकिल रौंद डाली। लोगों ने टार्च की रोशनी दिखाकर किसी प्रकार हाथी को जंगल में खदेड़ा। हाथी के आंगन में धमकने से भयभीत लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
ग्रास्टनगंज विवासी पूर्व शिक्षक राजेश प्रकाश थपलियाल ने बताया कि शनिवार रात दो बजे उनका परिवार सो रहा था। तभी उनके गेट पर हलचल की आहट ने उनकी नींद खोल दी। उन्होंने बालकनी में आकर देखा तो एक विशालकाय हाथी उनके गेट की संगल तोड़ने का प्रयास कर रहा था। देखते ही देखते हाथी ने संगल तोड़ दिया और आंगन में धमक गया। परिजनों ने घर के बाहर की सभी लाइटों को खोल दिया, लेकिन उसके बाद भी हाथी आंगन में टहलता रहा।
विज्ञापन

उसने आंगन मेें खड़ी एक साइकिल को रौंद दिया और अन्य स्कूटी, बाइक और कार को भी तोड़ने का प्रयास करने लगा। उन्होंने बिना शोर किए घर के अंदर से ही हाथी पर टार्च चमकानी शुरू कर दी। टार्च की रोशनी से परेशान होकर हाथी जंगल की ओर भाग गया। उन्होंने बताया कि हाथी अक्सर ईदगाह की ओर से आता है। लेकिन, शुक्रवार रात को घर के अंदर घुसने की घटना से सब डरे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ग्रास्टनगंज में हाथी के द्वारा एक मकान का गेट तोड़कर अंदर घुसने की जानकारी प्राप्त हुई है। लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है।
- अजय कुमार ध्यानी, कोटद्वार रेंज अधिकारी
- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed