{"_id":"69357b414a96c9c7340b7172","slug":"the-dugadda-range-office-building-will-be-constructed-in-the-nursery-area-in-amsaud-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120283-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आमसौड़ में नर्सरी क्षेत्र में बनेगा दुगड्डा रेंज कार्यालय का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आमसौड़ में नर्सरी क्षेत्र में बनेगा दुगड्डा रेंज कार्यालय का भवन
Sun, 07 Dec 2025 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
चयनित भूमि का संयुक्त निरीक्षण करेंगे लोनिवि एवं वन विभाग के अधिकारी
दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार की दुगड्डा रेंज का नया कार्यालय आमसौड़ में वन विभाग की नर्सरी क्षेत्र में बनाया जाएगा। वन विभाग की ओर से रेंज कार्यालय के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज का कार्यालय दुगड्डा में एक पहाड़ी पर स्थित है। सघन वन क्षेत्र व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में भवन होने से वनकर्मियों के लिए खतरा बना रहता है। बरसात में रेंज कार्यालय के निकट विगत कुछ वर्षों से भूस्खलन होने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई थी। रेंज कार्यालय के निर्माण के लिए पूर्व में भी वन विभाग की ओर से भूमि की तलाश की गई थी। उपयुक्त स्थान नहीं मिलने से रेंज कार्यालय का निर्माण अधर में लटका रहा।
वन क्षेत्राधिकारी उमेशचंद्र जोशी ने आमसौड़ में भूमि चयनित कर उच्च अधिकारियों को दुगड्डा रेंज कार्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। रेंज की झवाणूं बीट के कक्ष संख्या 4 में चयनित भूमि का लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग की ओर से संयुक्त निरीक्षण किया जाना है। प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को पत्र भेजा गया है, जिसमें सोमवार को संयुक्त निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी उमेशचंद्र जोशी ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण के लिए प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से उन्हें नामित किया है। सोमवार को आमसौड़ में रेंज कार्यालय के निर्माण के लिए लोनिवि के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।