फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The driver was caught in the case of cow's death due to vehicle collision

Kotdwar News: वाहन की टक्कर से गाय की मौत के मामले में वाहन चालक को पकड़ा

Sat, 17 May 2025 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The driver was caught in the case of cow's death due to vehicle collision

विज्ञापन
कोटद्वार। बीईएल मार्ग पर वाहन की टक्कर से निराश्रित गाय की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र के गो सेवकों ने प्रशासन को दो दिन पूर्व ज्ञापन भी सौंपा था।कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि 11 मई को काशीरामपुर तल्ला निवासी कड़क पहाड़ी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष बबलू नेगी ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि रात को बीईएल मार्ग पर बीईएल फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक गाय की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर कोतवाली पुलिस को वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।




कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की। पुलिस ने उस वाहन का पता लगा लिया, जिसकी टक्कर से गाय की मौत हुई। तथ्य सामने आने पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक राम सिंह निवासी देवेंद्र नगर कौड़िया को शनिवार को कोटद्वार से वाहन समेत पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed