फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The dispute between e-rickshaws and auto unions reached Kotwali

कोतवाली पहुंचा ई-रिक्शा व ऑटो यूनियनों का विवाद

Tue, 12 Nov 2019 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
The dispute between e-rickshaws and auto unions reached Kotwali
ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर चालकों का रूटों पर वाहन संचालन को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे दोनों यूनियन के पदाधिकारियों से पुलिस अधिकारियों ने वार्ता कर निर्धारित रूटों पर ही वाहनों के संचालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ई-रिक्शा यूनियन और सिद्धबली ऑटो एसोसिएशन से जुड़े ई-रिक्शा चालकों और थ्री व्हीलर चालकों के बीच सवारियों को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। सिद्धबली ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वे गत कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विवाद को देखते मंगलवार को बाजार चौकी प्रभारी एसआई कमलेश शर्मा ने दोनों यूनियनों की बैठक ली। बैठक में ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश बड़थ्वाल ने कहा कि ई-रिक्शा की बाढ़ आने से सवारियों को लेकर दोनों यूनियनों के चालकों में गतिरोध चल रहा है। उन्होंने ई- रिक्शा को चिह्नित कर सभी 12 रूटों पर संचालित करने की मांग उठाई। दूसरी ओर ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलिया और संरक्षक धर्मवीर गुसाईं ने कहा कि उनकी एसोसिएशन में सभी ई-रिक्शा पंजीकृत नहीं हैं। पूर्व में ऑटो एसोसिएशन के अनुरोध पर उन्होंने यूनियन में पंजीकृत ई-रिक्शा के रूटों पर निर्धारण कर दिया है। बावजूद इसके कई ई-रिक्शा निर्धारित रूटों पर संचालित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने सभी ई-रिक्शा को यूनियन में पंजीकृत न करने व यूनियन से बाहर संचालित करने पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि एक सप्ताह के भीतर ई-रिक्शा यूनियन अपनी यूनियन में पंजीकृत ई रिक्शाओं को चिह्निकरण कर उनके रूटों का निर्धारण करेगी। निर्धारित रूटों से बाहर चलने वाले दोनों यूनियनों के वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ऑटो एसोसिएशन के शीशपाल, मनोज ध्यानी, दीपक, ई-रिक्शा एसोसिएशन के विजयपाल, दीपक बजरंगी, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed