{"_id":"584d856a4f1c1be57c2c36bc","slug":"the-couple-with-sharp-weapons-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति पर किया धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति पर किया धारदार हथियार से हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर क्षेत्र के कलालघाटी में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घायल व्यक्ति के छोटे भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए कलालघाटी उदयरामपुर निवासी आनंद सिंह ने बताया कि शनिवार शाम उसके भाई चंद्रमोहन को उसके पड़ोस में रहने वाली एक वृद्ध महिला ने बताया कि उसका बेटा कई दिनों से उससे मारपीट कर रहा है। जब वे महिला के बेटे को समझाने उसके घर पर गए तो उसके बेटे ने उन पर दरांती से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पति के साथ हो रही मारपीट को देख उनकी पत्नी बीच बचाव के लिए चली गई। इसके बाद युवक ने उनके भी सिर और उंगली पर हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे गए, जिन्हें देख युवक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन