{"_id":"69330ae44aa937ef860bf1b3","slug":"the-country-is-progressing-by-following-the-ideals-of-dr-ambedkar-ritu-khanduri-kotdwar-news-c-5-1-drn1086-850335-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर बढ़ रहा देश : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर बढ़ रहा देश : ऋतु खंडूड़ी
Fri, 05 Dec 2025 10:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 05 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर बढ़ रहा देश : ऋतु खंडूड़ी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जोन-1 की ओर से आयाेजित समारोह में बोलीं विधानसभा अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
कण्वघाटी (कोटद्वार)। डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जोन-1 की ओर से प्रेरणा सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
झंडीचौड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, विधायक राजपुर खजान दास, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह, यूपी के धनौरा (अमरोहा) विधायक राजीव तरारा, विधायक बरेली कैंट (यूपी) संजीव अग्रवाल, विधायक मीरगंज (यूपी) डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार राजगौरव नौटियाल, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, समाज सेवी परशुराम ने किया। मुख्य अतिथि दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को आगे लाकर सम्मानित करना है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर और एकजुट होकर देश आगे बढ़ रहा है।
इससे पहले जीआईसी झंडीचौड़ की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधानसभा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 30 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, सुनीता कोटनाला, प्रकाश बलोधी, कैलाश खुल्बे, पार्षद प्रमोद केष्टवाल, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, महेश चंद्र, सौरभ नौडियाल आदि उपस्थित रहे।