फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The condition of a corona infected worsens in Bandun village, recruitment

बंदूण गांव में एक कोरोना संक्रमित की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sat, 08 May 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
The condition of a corona infected worsens in Bandun village, recruitment
जयहरीखाल ब्लाक के बंदूण गांव में 30 लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत और उसका ऑक्सीजन लेवल नीचे गिरने के कारण बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया।
विज्ञापन

21, 22 और 23 अप्रैल को बंदूण गांव में शादियां होने के बाद गांव के लोगों को बुखार, खांसी की शिकायत होने लगी। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन मई को गांव के 42 लोगों की कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिए थे। छह मई को आई रिपोर्ट में गांव के 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया और ग्रामीणों को कोरोना किट देते हुए होम आइसोलेट कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुंकेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को एक संक्रमित को अचानक सांस लेने में दिक्कत होनी शुरू हो गई। उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। गांव में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अन्य 29 संक्रमितों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए 26 लोगों की हुई जांच
लैंसडौन। शनिवार को छावनी चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए 26 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया।
डॉ. संदीपन हलदार ने बताया कि छावनी चिकित्सालय द्वारा संक्रमण से बचाव व आमजनों की सुरक्षात्मक कदमों के तहत एहतियातन तौर पर इन लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया है। संवाद
रेंज अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत
कोटद्वार। बेस अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सिविल सोयम वन प्रभाग चैलूसैंण में तैनात एक रेंज अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना गाइड लाइन के तहत मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के शिवपुर निवासी रेंज अधिकारी 51 वर्षीय दिवाकर कुकरेती को छह मई को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे आरटी पीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी हालत अधिक खराब होने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद
कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों में 104 संक्रमित मिले
कोटद्वार। सीएमओ कार्यालय में स्थापित कोरोना वार रूम में आई रिपोर्ट में कोटद्वार क्षेत्र में 57 लोगों समेत निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में कुल 104 संक्रमित लोग मिले। कोटद्वार के पदमपुर और पश्चमी झंडीचौड़ में एक ही परिवार के कई लोग संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील कर दिया है।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के पश्चमी झंडीचौड़ में एक ही परिवार के नौ सदस्यों समेत 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। द्वारीखाल में चार, एकेश्वर-रिखणीखाल में एक-एक, यमकेश्वर में 22 संक्रमित मिले। इसके अलावा कोटद्वार के कौड़िया और ऋषिकेश के र्स्वाश्रम से जिले में प्रवेश करने वाले 19 प्रवासी भी कोरोना पॉजिटिव मिले।

एसडीएम कोटद्वार योगेश मेेहरा ने बताया कि पश्चिमी झंडीचौड़ क्षेत्र में एक ही परिवार के नौ लोग और पदमपुर सुखरो एसजीआरआर स्कूल के पास एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों के घर आने-आने जाने की सभी गलियों को सील कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed