{"_id":"68c2fce69116e21fab0045d2","slug":"the-committee-is-upset-over-giving-dr-ambedkar-multipurpose-building-to-government-departments-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-786402-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डाॅ. आंबेडकर बहुद्देशीय भवन सरकारी विभागों को दिए जाने पर समिति नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डाॅ. आंबेडकर बहुद्देशीय भवन सरकारी विभागों को दिए जाने पर समिति नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति ने डाॅ. बीआर अंबेडकर बहुद्देशीय भवन को सरकारी विभागों को दिए जाने के फैसले का विरोध जताया है। समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई है। चेतावनी दी कि जल्द ही यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो समिति आंदोलन करेगी।
डीएम को दिए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने बताया कि डाॅ.बीआर अंबेडकर बहुउददेशीय भवन में सरकारी विभागों को आवंटित किया जा रहा है। जबकि समिति ने इस भवन में अनुसूचित जाति, शिल्पियों, काश्तकारों व उद्यमियों को आवंटित किए जाने की मांग उठाई थी। साथ ही यहां पर डाॅ.अंबेडकर पुस्तकालय/वाचनालय खोले जाने को लेकर डीएम को पूर्व में ज्ञापन भी दिया गया था। बावूजद इसके प्रशासन ने यह भवन सरकारी विभागों को आंवटित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रशासन के इस फैसले को अनुसूचित जाति के हितों की अनदेखी बताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र शाह, हुकुम सिंह टम्टा, श्रीकांत, सुनील कुमार, विनोद दनोसी, गौरव सागर, वीर प्रताप सिंह, हरीशचंद्र आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन