{"_id":"68c05faa52a041ac7c00d0df","slug":"the-central-team-inspected-the-disaster-affected-saanji-village-of-pabau-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-784803-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पाबौ के आपदा प्रभावित सैंजी गांव का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पाबौ के आपदा प्रभावित सैंजी गांव का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
पाबौ। अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने विकासखंड पाबौ के आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने टीम के समक्ष सैंजी में आपदा से हुए नुकसान के लिए सहायता राशि बढ़ाए जाने की मांग उठाई।
मंगलवार को पाबाै के आपदा प्रभावित सैंजी गांव पहुंची केंद्रीय टीम ने क्षतिग्रस्त घरों, सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, पेयजल योजनाओं, विद्युत लाइनों, कृषि भूमि, फसलों, पशुधन, आजीविका से जुड़े संसाधनों के साथ ही व्यक्तिगत क्षति का गहनता से निरीक्षण किया।
केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव आर प्रसन्ना की अगुवाई में टीम ने आपदा के दौरान मुहैया कराई गई खाद्य सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सहायता, अस्थायी आश्रयों, बचाव कार्यों के साथ ही अन्य मूलभूत सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षति के आकलन के लिए ड्रोन से सर्वे किया। बताया कि सर्वे के बाद केंद्र सरकार को आपदा से हुए नुकसान विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का राहत पैकेज और पुनर्वास योजनाओं के लिए जरूरी सहायता जारी हो सकेगी। केंद्रीय टीम में उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह व वित्त निदेशक शैलेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
डीएम ने टीम को नुकसान की जानकारी दी
डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने केंद्रीय टीम को आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने पाबौ ब्लॉक में बीते छह अगस्त को हुई भारी बारिश व आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, भवनों, पेयजल योजनाओं, विद्युत लाइनों आदि की विस्तार से जानकारियां दीं। इस मौके पर एडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ मनविंदर कौर, सीओ सदर त्रिवेंद्र सिंह राणा आदि ने राहत व बचाव कार्यों की जानकारियां मुहैया करवाई।
आपदा प्रभावित गांवों को गोद ले सरकार
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय टीम को ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई। ग्राम प्रधान सैंजी रेखा देवी ने कहा कि सरकार सैंजी गांव को गोद ले। कहा कि प्रदेश में आपदा के चलते कई परिवार बेघर हो गए हैं। साथ ही खेती भी पूरी तरह नष्ट हो गई है। ऐसे में सरकार को आपदा की सहायता राशि भी बढ़ानी चाहिए। ग्रामीण नीलम सिंह भंडारी व बबिता देवी ने केंद्रीय टीम के गांव पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें पांच लाख की राहत राशि मुहैया तो कराई है, लेकिन नुकसान के आगे यह राशि काफी कम है। उन्होंने केंद्रीय टीम से राहत राशि को बढ़ाने की मांग उठाई। टीम ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने भवन क्षति के साथ ही सुरक्षित पुनर्वास की मांग रखी। ग्रामीणों ने आपदा से कृषि भूमि को हुए नुकसान से भी टीम को रूबरू कराया।