फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The car collided with a pickup vehicle parked on the side of the road, the driver died

सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकराई कार, चालक की मौत

Wed, 20 Apr 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The car collided with a pickup vehicle parked on the side of the road, the driver died
कोटद्वर के हल्दूखाता स्थित मिलन चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार का निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
भाबर के मिलन चौक पर रुड़की से द्वारीखाल जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक की राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

एएसआई विजय नौटियाल ने बताया कि बुधवार को रुड़की से एक शादी में शामिल होकर द्वारीखाल क्षेत्र के आठ लोग एक कार में लालढांग-चिलरखाल होते हुए कोटद्वार के रास्ते द्वारीखाल जा रहे थे। दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे मिलन चौक, हल्दूखाता में अचानक कार सड़क के किनारे खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन करीब बीस मीटर आगे जाकर नाली में घुस गया। टक्कर लगने से कार चालक विनोद नेगी पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम कलौड़ी, द्वारीखाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कलालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 के माध्यम से घायल को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार ले जाया गया। जहां पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में सवार बरसूरी गांव निवासी भोलाराम, विजय राम, बसंती देवी, संदीप कुमार, ऋषि बल्लभ, तुलसी और मलेथा गांव निवासी संजय डोबरियाल को मामूली खरोंच आई है। अन्य वाहन से उनको गंतव्य के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed