फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The bodies of the mother-daughter over to relatives after post-mortem

पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटी के शव परिजनों के सुपुर्द

Wed, 22 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Wed, 22 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

दुगड्डा विकासखंड के घाड़ क्षेत्र के बल्ली ग्राम पंचायत में मंगलवार को अपने तीन बच्चों संग जहर पीकर जान देने वाली महिला और उसकी मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस और राजस्व पुलिस ने उनके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। परिजनों ने ग्रामीणों मां-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


घटना के दो दिन बाद भी राजस्व पुलिस महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों तक नहीं पहुंच सकी है। जहर पीने से गंभीर हुए दो बच्चों का जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक चित्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार को महिला के शव का यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। राजस्व पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी किसी ओर से भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदकुशी की वजह गृहक्लेश बताया जा रहा है। मृतका रेखा देवी के मायके पक्ष की ओर से राजस्व पुलिस को इस बात के संकेत दिए गए हैं। लेकिन राजस्व पुलिस लिखित तहरीर का इंतजार कर रही है।

रास्ते में दम तोड़ने वाली छह साल की बच्ची साक्षी का कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया। उसका शव भी बाद में उसके पिता ध्यान सिंह और अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मां-बेटी के मौत वजह डॉक्टरों ने जहर खाने से बताई है।


हालांकि राजस्व पुलिस आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। राजस्व पुलिस के अनुसार रेखा देवी के दो बच्चों सबसे बड़ी बेटी राधिका (12)  और  दूसरे नंबर का बेटा दीपक (11) का जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed