फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   the beat of the drum Dmaun Jume

मनाई दिवाली, ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे

Sun, 18 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 18 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

राठ क्षेत्र को ओबीसी में शामिल किए जाने से उत्साहित कांग्रेसियों और राठियों ने पैठाणी और पाबौ में जश्न मनाया। उत्साहित कांग्रेसी ढोल-दमाऊं की थाप पर खूब थिरके। पटाखे छोड़कर दिवाली मनाई गई। कांग्रेसियों ने पैठाणी और पाबौ में जुलूस निकाला।        

विज्ञापन

विधायक गोदियाल ने कहा कि राठ क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने की स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। वह इसके लिए प्रयासरत थे। आज सफलता मिली है। आज का दिन हर राठी के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि राठ के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया।       
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख गेंदालाल टम्टा ने कहा कि यह फैसला हमारे राठ के युवाओं के लिए आने वाले भविष्य में काफी मददगार साबित होगा। इसके लिए हम सभी को मुख्यमंत्री और खासकर राठ के बेटे विधायक गणेश गोदियाल का आभार व्यक्त करना चाहिए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव हुकुम सिंह कठैत, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, वीपी चमोली, ब्लाक अध्यक्ष थलीसैंण मंगल सिंह नेगी, मनव्वर सिंह रावत, पदमेंद्र सिंह रावत, रेखा भंडारी आदि थे। कंडारस्यू पट्टी के डुंगरी गांव निवासी कमल सिंह नेगी ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की। उधर, पैठाणी में आभार रैली निकाली गई। इस दौरान प्रदेश सचिव दलीप सिंह, डा. जितेंद्र नेगी, हरीश रावत, आनंद सिंह व दिनेश पंवार आदि मौजूद थे।       
-फोटो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed