फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The ball will not be played this time in the Dadamandi fair

डाडामंडी गेंद मेले पर कोरोना के संक्रमण का साया, नहीं खेली जाएगी गेंद

Wed, 09 Dec 2020 08:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
The ball will not be played this time in the Dadamandi fair
डाडामंडी में मकर संक्रांति पर होने वाले ऐतिहासिक गेंद मेले में इस बार केवल परंपराओं का निर्वहन होगा। गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति डाडामंडी की बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को डाडामंडी में मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय जनता ने प्रस्ताव रखा कि पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुसार गेंद की पूजा कर उसे आयोजन स्थान पर ले जाकर दोनों पक्षों से बात कर प्रतियोगिता को ड्रॉ घोषित किया जाए। बैठक में तय किया गया कि मकर संक्रांति के दिन प्रशासन की देखरेख में परंपराओं का निर्वहन होगा। साथ ही सभी सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं भी निरस्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राम प्रधान बौंठा चंद्रमोहन चौधरी, बल्लभ सिंह रावत, प्रतियोगिता के लिए गेंद बनाने वाले ओम प्रकाश तिवाड़ी, महाराज सिंह नेगी, दिनेश चंद्र डोबरियाल, जितेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed