फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The affected of Paniyali Gadera will be shifted in case of floods

पनियाली गदेरे के प्रभावितों को बाढ़ आने पर किया जाएगा शिफ्ट

Sun, 18 Jul 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
The affected of Paniyali Gadera will be shifted in case of floods
पिछली बरसातों में कोटद्वार शहर में पनियाली गदेरा ने बहुत नुकसान किया है। इसको देखते हुए अब प्रशासन मुस्तैद हो गया है। प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने बरसात में गदेरे के उफान को देखते हुए अति संवेदनशील 29 परिवारों की सूची बनाई है। गदेरे में बाढ़ आने पर इन परिवारों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

पनियाली गदेरे में अतिक्रमण के कारण गदेरा संकरा हो गया है, जिसके कारण पांच वर्षों में पनियाली गदेरे में आए उफान से जौनपुर, सिताबपुर, आर्मी की सीएसडी कैंटीन, एमटी कैंप क्षेत्र, नगर पालिका की रिफ्यूजी कालोनी, बिजली घर, सूर्यनगर, प्रतापनगर, देवी नगर, शिवपुर, मानपुर, पदमपुर, कौड़िया आदि क्षेत्रों में बाढ़ आ चुकी है। जिसमें अब तक करीब आठ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और सैकड़ों लोगों को लाखों का नुकसान हो चुका है। प्रशासन ने इस बार बरसात आने के पहले से ही गदेरे के उफान से लोगों का जीवन बचाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने शिवपुर से कौड़िया तक तीन किमी. गदेरे का सर्वे किया, जिसमें उन्होंने गदेरे पर अतिक्रमण के साथ खतरे की जद में आने वाले परिवारों को चिह्नित कर उसकी सूची प्रशासन को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने पनियाली गदेरे के उफान को लेकर अति संवेदनशील 29 परिवारों को चिह्नित किया है। तेज बारिश के दौरान विभाग को लोगों पर नजर रखने और गदेरे में उफान आने पर चिह्नित परिवारों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट कर उनके लिए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। - योगेश मेहरा, एसडीएम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed