फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The 2027 election will determine Uttarakhand's direction: Gusain

2027 का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड की दिशा : गुसाईं

Sun, 13 Sep 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 13 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
The 2027 election will determine Uttarakhand's direction: Gusain
कोटद्वार। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत इन्हें अवसर में बदलने की है। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की दिशा तय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में अनुकृति ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष का संगठन नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के भरोसे पर चलने वाला संगठन है। पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम और सर्वोपरि है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर देते हुए कहा कि ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के सिद्धांत पर ही चुनावी सफलता हासिल की जा सकती है। अनुकृति ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी सरकार काम कर रही है। प्रदेश में तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

लैंसडौन से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला संगठन और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। इसके अलावा उन्होंने हरक सिंह रावत और लैंसडौन विधानसभा से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, सुरेंद्र आर्य, शशिबाला केष्टवाल और विकासदीप मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed