Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Terror caused by monkeys, langurs, leopards, and elephants in Shivpur

Kotdwar News: शिवपुर में बंदर, लंगूर, गुलदार और हाथियों की दहशत

Wed, 04 Nov 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 04 Nov 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Terror caused by monkeys, langurs, leopards, and elephants in Shivpur
क्षेत्रवासियों ने डीएम से की सुरक्षा व्यवस्था की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 शिवपुर में बंदर, लंगूर, गुलदार, हाथी और निराश्रित गोवंश की समस्या से लोग परेशान हैं। जंगली जानवरों और निराश्रित पशुओं के हमलों से लोगों की सुरक्षा खतरे में है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने या फिर उन्हें अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजा है।
पुराने हरिद्वार रोड पर डिग्री कॉलेज के समीप स्थित शिवपुर वार्ड के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि डिग्री कॉलेज पुल से घराट तक सड़क से सटे क्षेत्र में लंबे समय से बंदर, लंगूर, गुलदार, हाथियों और निराश्रित गोवंश का आतंक बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्हें गांवों की तरह जंगल और निराश्रित पशुओं की दहशत के बीच जीवन बिताना पड़ रहा है। आए दिन लोगों के चोटिल होने से क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से आमजन की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पार्षद ज्योति सिंह, शोभा देवी, राम सिंह, दिनेश जुयाल, सुरेश चंद्र मधवाल, जयंती देवी, रंजना जुयाल, विनोद काला, बृजेश, मदनमोहन बलूनी, प्रमोद कुमार जखमोला, विनोद जखमोला, रमन और गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed