{"_id":"5dcadd598ebc3e5b213bbed1","slug":"tehsil-administration-strict-on-illegal-storage-kotdwar-news-drn3257840172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध भंडारण पर तहसील प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध भंडारण पर तहसील प्रशासन सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार क्षेत्र की नदियों के तटीय इलाकों में खाली पड़े प्लाटों में आरबीएम के अवैध भंडारण के बढ़ते मामलों को लेकर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने नदियों से सटे खाली प्लाटों में आरबीएम के अवैध भंडारण पकड़े जाने पर अब संबंधित भूस्वामियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कोटद्वार भाबर की मालन, सुखरौ, खोह, तेलीस्रोत और सिगड्डी स्रोत आदि नदियों में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। खनन कारोबारियों द्वारा नदियों के तटीय इलाकों में झाड़ियों के बीच खाली पड़े प्लाटों में भारी मात्रा में आरबीएम के भंडारण किया जा रहा है। जिस भूमि पर आरबीएम के अवैध भंडारण हैं, उनमें से अधिकांश परिवार बाहर निवास करते हैं। ऐसी जमीनों का इस्तेमाल अवैध खननकारी कर रहे हैं। अब प्रशासन ने अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए इन प्लाट स्वामियों को भी नोटिस भेेजने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि गत 10 अक्तूबर को नंदपुर में 2909 घनमीटर अवैध आरबीएम का भंडारण पकड़ा गया था। 12 अक्तूबर को अपर जिलाधिकारी डा. एनके बरनवाल की अगुवाई और पौड़ी, लैंसडौंन और कोटद्वार के एसडीएमों के नेतृत्व में वैध और अवैध भंडारणों में ताबड़तोड़ छापे मारे गए थे। इस दौरान सात आरबीएम भंडारणों को सील कर दिया गया था। 11 नवंबर को तलाशी अभियान में एंटी माइनिंग की संयुक्त टीम ने नंदपुर में मालन नदी के किनारे बंजर भूमि पर 129.79 घनमीटर आरबीएम का अवैध भंडारण सील किया था।