{"_id":"61d1cd6b9d5eac7c3435a696","slug":"teenagers-will-get-corona-vaccine-in-school-itself-kotdwar-news-drn400555714","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों को स्कूल में ही लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों को स्कूल में ही लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों को अपने 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग दुगड्डा ब्लाक के 79 विद्यालयों में जाकर ब्लाक के 9589 बच्चों को टीका लगाएगा। विभाग ने तीन जनवरी से 10 जनवरी तक विभिन्न विद्यालयों की सूची समेत पूरी कार्ययोजना तैयार की है।
दुगड्डा ब्लॉक कोविड नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचाव और स्वास्थ्य केंद्रों में लग रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाई गई है। केंद्र के निर्देश पर अब 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को उनके स्कूल में ही जाकर टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए तीन से दस जनवरी तक की कार्ययोजना बनाई गई है। सभी विद्यालयों के संचालकों को उनके लिए निर्धारित तिथि पर सभी किशोरों को अनिवार्य रूप से विद्यालय में बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
अगले दो दिनों में इन स्कूलों में लगेंगे टीके
तीन जनवरी : जीआईसी कण्वघाटी, जीआईसी जयदेवपुर, जीआईसी झंडीचौड़, जीजीआईसी कलालघाटी, एसजीआरआर कण्वघाटी, हाईस्कूल झंडीचौड़, पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़, एवीएन स्कूल हल्दूखाता, बोक्सा जनजाति विद्यालय हल्दूखाता, इंटर कालेज कालागढ़, सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल कालागढ़ में स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को कोराना वैक्सीन लगाएंगेे।
विज्ञापन
चार जनवरी : जीजीआईसी घमंडपुर, हाईस्कूल सत्तीचौड़, बालिका हाईस्कूल शिवराजपुर, इंटर कालेज मोटाढांक, राइजिंग सन पब्लिक स्कूल दुर्गापुरी, रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर उमरावनगर, डेफोडिल पब्लिक स्कूल, ब्राइट करियर चिल्ड्रन एकेडमी निंबूचौड़, बालभारती पब्लिक स्कूल मोटाढांक, नवयुग पब्लिक स्कूल मोटाढांक, आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर, जीआईसी सुखरो, विद्या निकेतन इंटर कालेज पदमपुर, जीआईसी दिउला पौखाल में टीका लगाया जाएगा।