फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teenager hanged herself under suspicious circumstances and died

Kotdwar News: किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा, मौत

Fri, 16 May 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Teenager hanged herself under suspicious circumstances and died
कोटद्वार। नगर की सीमा से सटे यूपी के देवेंद्रनगर कौड़िया में एक 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


देवेंद्र नगर कौड़िया निवासी काजल (17) पुत्री अनिल कुमार को परिजन शुक्रवार सुबह गंभीर हालत में बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि काजल गत 28 अप्रैल को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने मामले में नजीबाबाद थाने में घटना के दो दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन उसे ढूंढकर शुक्रवार सुबह ही अपने साथ घर लाए थे। जिसके बाद काजल सोने के लिए चली गई। सुबह सात बजे के करीब जब सफाई के लिए उसकी भाभी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने अपने पति को मौके पर बुलाया। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला और भीतर पहुंचकर देखा तो काजल चुन्नी के सहारे छत पर पंखा लगाने के लिए लगे बांस पर झूल रही थी। उन्होंने काजल को नीचे उतारा और उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नजीबाबाद थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। एसआई मनवीर सिंह ने बताया कि पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed