{"_id":"69da2453930331ca45012dcc","slug":"teachers-assigned-census-duties-in-equal-proportion-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122942-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जनगणना में समान अनुपात में लगाए शिक्षकों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जनगणना में समान अनुपात में लगाए शिक्षकों की ड्यूटी
Sat, 11 Apr 2026 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
पर्यवेक्षक व प्रगणक की ड्यूटी लगने से माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य हो रहा प्रभावित
कोटद्वार/लैंसडौन। विकासखंड जयहरीखाल में ज्यादातर शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगने से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है जिससे सत्र शुरू होते ही अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने लैंसडौन में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की ड्यूटी समान अनुपात में लगाने की मांग की जिससे पठन-पाठन कार्य भी प्रभावित न हो।
जिलाध्यक्ष भवान सिंह नेगी व जिला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट ने बताया कि सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के करीब 70 प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के पर्यवेक्षक व प्रगणक के कार्य में लगाई गई है। कई शिक्षकों की ड्यूटी विद्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर लगाई गई जिससे शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही विद्यालय शिक्षक विहीन होने लगे है।
इसका असर पठन -पाठन कार्य पर पड़ना स्वाभाविक है। संघ की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी समान अनुपात में लगाने और सेवित क्षेत्र में ही ड्यूटी लगाने की मांग के लिए तहसीलदार लैंसडौन को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पूरन नेगी, जयहरीखाल ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र रावत, ब्लॉक मंत्री जगमोहन गुसाईं आदि शामिल रहे।