फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teachers are the guides of society and pillars of nation-building: Baluni

शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण स्तंभ हैं : बलूनी

Sun, 06 Sep 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 06 Sep 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers are the guides of society and pillars of nation-building: Baluni
नगर में विभिन्न संगठनों की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह किया गया आयोजित
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर में विभिन्न संगठनों की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
पदमपुर में आयोजित समारोह में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों तथा राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। प्रो. पीएस राणा, प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, मनीषा मजीजा, सतीश लखेड़ा और विपिन कैंथोला मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप रावत ने कहा कि शिक्षक होना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुकेश रावत, मनमोहन सिंह चौहान, मनमोहन सिंह रौतेला और डॉ. पदमेश बुडाकोटी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी की ओर से मानपुर में आयोजित समारोह में यतेंद्र प्रसाद गौड़, सविता काला, मीना अधिकारी, उमा नेगी, अरुण नैथानी और आशीष रंजन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अवधेश चमोली, सचिव रोबिन सिंह, कोषाध्यक्ष हुकम सिंह नेगी और पीआरओ अरविंद बंसल समेत सदस्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. एसके खट्टर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed