{"_id":"6a119d8d44de1f5f640a2ef5","slug":"take-photos-of-people-throwing-garbage-in-the-open-and-get-rewarded-kotdwar-news-c-5-1-drn1020-978219-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की फोटो खींचो और इनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की फोटो खींचो और इनाम पाओ
Sat, 23 May 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 23 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार स्वच्छता को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों का पता लगाने के लिए नगर निगम सूचना तंत्र विकसित कर रहा है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों की फोटो अथवा वीडियो नगर निगम को उपलब्ध कराने वालों को इनाम दिया जाएगा। वहीं, कूड़ा फेंकने वालो पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि कई बार सफाई अभियान चलाने के बाद भी कुछ लोग चोरी-छिपे सड़क किनारे, नालों और खाली स्थानों पर कूड़ा फेंक देते हैं जिससे गंदगी फैली नजर आती है। साथ ही इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने नगर निगम के व्हाट्सऐप नंबर 8126796061 पर सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंकने वालों की फोटो अथवा वीडियो उपलब्ध कराने वाले को 200 रुपये का इनाम देने और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन