फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Take every complainant's problem seriously: SSP

हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से लें : एसएसपी

Fri, 31 Oct 2025 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 31 Oct 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Take every complainant's problem seriously: SSP
पौड़ी। नवनियुक्त एसएसपी सर्वेश पंवार ने कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के साथ मधुर व्यवहार किया जाए। चेतावनी दी कि लोगों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जानकारी ली। थानाध्यक्षों को हर सूचना या घटना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। फील्ड में सक्रिय रहकर विजिबिलिटी बढ़ाई जाए और पुलिस की सशक्त व संवेदनशील छवि प्रस्तुत की जाए। एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय से चलने वाले अभियानों में जिम्मेदारी से सहभागिता निभाने के निर्देश दिए। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना स्थापित करना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से संवेदनशीलता, अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed