{"_id":"64f1eac73f03abcd170564fb","slug":"take-action-against-land-mafia-and-fraudsters-under-gangster-act-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-2483-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भू-माफिया और धोखाधड़ी करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भू-माफिया और धोखाधड़ी करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत करें कार्रवाई
Fri, 01 Sep 2023 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 01 Sep 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो
एसएसपी श्वेता चौबे ने कोतवाली में की ऑपरेशन प्रहार की समीक्षा, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने कोतवाली में ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भू-माफिया, ड्रग्स माफिया, नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने और उनकी ओर से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश दिए।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में 60 मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि जिन भूमाफिया के खिलाफ ज्यादा मुकदमे दर्ज हैंं उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर ट्राली चोरी के मामले में हाल में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। महिला संबंधी अपराधों में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को संवेदनशील रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन स्माइल की नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी से इस अभियान में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव, एसएसआई जगमोहन रमोला आदि मौजूद रहे।