{"_id":"64944ca3fc9fc050440f4d64","slug":"tahrir-given-in-kotwali-regarding-adipurush-film-kotdwar-news-c-5-1-drn1032-183617-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आदिपुरुष फिल्म को लेकर कोतवाली में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आदिपुरुष फिल्म को लेकर कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिपुरुष फिल्म को लेकर हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने फिल्म के निर्माता, निर्देशक पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और फिल्म पर बैन लगाने की मांग की।
हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अपूर्वा भारद्वाज, तुषार शर्मा, दीपक रावत, राजाराम रावत, शुभम राजपूत ने कोतवाली पहुंचकर आदिपुरुष फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ तहरीर सौंपी। कहा कि फिल्म ने सनातन धर्म के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। हिंदू जनमानस ने रामानंद सागर की रामायण को देखा है लेकिन इस फिल्म से सनातन धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म में बोले गए डायलॉग घोर आपत्तिजनक हैं।