{"_id":"6526b8471c3740f6c40e1708","slug":"suhanis-selection-in-under-17-girls-football-team-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-264121-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सुहानी का अंडर-17 बालिका फुटबाल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सुहानी का अंडर-17 बालिका फुटबाल टीम में चयन
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला निवासी सुहानी नेगी का उत्तराखंड अंडर-17 बालिका फुटबाल टीम में चयन हुआ है। प्रदेश की 22 सदस्यीय टीम के चयन के लिए काशीपुर में 15 दिवसीय कैंप आयोजित किया गया था। कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सुहानी का चयन हुआ है।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के फुटबाल प्रशिक्षक महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता उदयपुर राजस्थान में 12 से 22 अक्तूबर तक आयोजित होगी। उत्तराखंड की टीम का पहला मुकाबला गोवा के साथ, दूसरा मुकाबला लद्दाख के साथ होगा। जबकि अंतिम लीग मुकाबला कर्नाटक के साथ खेलेगी।
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत ने सुहानी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने बताया कि फुटबाल संघ जल्द ही वीरांगना तीलू रौतेली फुटबाल क्लब का गठन करने जा रहा है। जिसमें पौड़ी जनपद की प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।