फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   sudkul shramik ne khola morcha

सिडकुल के श्रमिकों ने खोला मोर्चा, धरना-प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2016 06:17 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
किशनपुर (कोटद्वार) Updated Sat, 30 Jan 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर सिडकुल में श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन द्वारा मनमानी और श्रमिकों पर हो रहे शोषण के खिलाफ कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मनमानी करने और श्रम कानूनों के अनुरूप वेतन न देने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन उनसे कंपनी से निकाल देने का दबाव बनाकर जबरन बारह घंटे काम करवा रहा  है। यही नहीं कंपनी ओवर टाइम तो करा रही है, लेकिन उन्हें अतिरिक्त वेतन भी नहीं दिया जा रहा हैै। कहा कि बारह घंटे काम करवाने के बाद भी उन्हें मात्र 4500 रुपये वेतन दिया जाता है जो कि सिडकुल के निर्धारित न्यूनतम वेतन से भी कहीं ज्यादा कम है। श्रमिकों द्वारा ओवर टाइम न करने और वेतन बढ़ाने की बात कहने पर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उन्हें कंपनी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। श्रमिकों को पेस्लिप नहीं दी जाती है और साथ ही पीएफ और ईएसआई की सुविधा से भी वंचित रखा गया है। 28 जनवरी को सिडकुल में हुई महापंचायत में एसडीएम जीआर बिनवाल और सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल ने सभी फैक्ट्री स्वामियों से सिडकुल के मानकों के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी गई थी। लेकिन धरातल पर इसका कोई असर दिखता नजर नहीं आ रहा है। श्रमिकों ने शीघ्र मांगों का निराकरण होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संदीप सिंह, प्रताप सिंह, राजीव, सुमित, प्रदीप सिंह, नागेंद्र, नितेश  सिंह, दीप चंद्र, दिनेश नेगी, सुमित केष्टवाल, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed