{"_id":"690df08306ac830ecf0e7460","slug":"subhash-lingwal-became-the-mountain-revenue-inspector-and-district-president-of-the-revenue-sub-inspector-association-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119667-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सुभाष लिंगवाल बने पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सुभाष लिंगवाल बने पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
Fri, 07 Nov 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व अनुसेवक संघ की सतपुली स्थित एक होटल में बैठक हुई। बैठक में जिला इकाई का पुनर्गठन कर दिया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से सुभाष लिंगवाल को जिलाध्यक्ष चुना गया।
शिव सिंह रावत को सचिव, कविता फरस्वाण को उपाध्यक्ष, दीपक देवरानी को कोषाध्यक्ष, डबल सिंह रावत को संगठन सचिव, सरस्वती चौहान को लेखा परीक्षक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अतुल बलोदी को जिला संरक्षक एवं उत्सव अग्रवाल को मीडिया प्रभारी चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत समस्त कार्यकारिणी ने संगठन की विभिन्न लंबित मांगों को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन तक पुरजोर तरीके से पहुंचने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुभाष लिंगवाल ने कई तहसीलों में वेतन समय से आहरित ना होने, राजस्व चौकियां खस्ताहाल होने, आकस्मिक एवं उपार्जित अवकाश हेतु अधिकारियों के चक्कर काटने, नियम विरुद्ध एक ही तहसील में दूसरी जगह स्थानांतरण करने आदि समस्याओं के निराकरण का संकल्प लिया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्रांतीय संरक्षक विनोद रावत की देखरेख में संपन्न हुए।