फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Subedar Hiralal dies of heart attack

Kotdwar News: हार्टअटैक से सूबेदार हीरालाल का निधन

Thu, 20 Jun 2024 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 20 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Subedar Hiralal dies of heart attack
कोटद्वार भाबर के घमंडपुर में सूबेदार हीरालाल को अंतिम विदाई देते परिजन। संवाद
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। घमंडपुर निवासी 37 बटालियन असम राइफल के सूबेदार हीरालाल का ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से निधन हो गया। पार्थिव शरीर को बुधवार देर रात उनके आवास पर लगाया गया। बृहस्पतिवार सुबह हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

निवर्तमान पार्षद कुलदीप रावत ने बताया कि हीरालाल पुत्र स्व. अजित राम 37 बटालियन असम राइफल में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती इंफाल में थी। विगत 17 जून की शाम को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां रात 11:00 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्टअटैक आया था। सेना के अधिकारियों ने परिजनों को उनके आकस्मिक निधन की सूचना फोन पर दी। तभी से उनके परिवार में कोहराम मचा था। वह अपने पीछे पत्नी सुशीला देवी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। बुधवार को इंफाल से हवाई जहाज से उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया यहां से देर रात को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया। बृहस्पतिवार सुबह गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के फनरल टीम, तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया गया जहां चंडीघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed