फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sub-post office Dudhkhal running on domestic connection, cut off electricity

घरेलू कनेक्शन पर चल रहा था उप डाकघर दुधारखाल, काटी बिजली

Tue, 08 Dec 2020 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sub-post office Dudhkhal running on domestic connection, cut off electricity
जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत व्यावसायिक के बजाय घरेलू कनेक्शन पर चल रही उप डाकघर दुधारखाल की बिजली ऊर्जा निगम ने काट दी। बिजली कटने से पांच दिनों से उपडाकघर में काम ठप पड़ा है। बिजली कटने से दुधारखाल पहुंचने वाले दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। यह उपडाकघर किराए के भवन पर चल रहा है। निगम की ओर से मकान मालिक को नोटिस देने के बाद भी कनेक्शन व्यवसायिक न कराने पर निगम ने मकान मालिक पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता मनोहर लाल खंतवाल, वाचस्पति खंतवाल, रणवीर नेगी, राजेंद्र रावत, सुशील कुमार, भास्कारनंद आदि ने कहा कि पांच दिनों से उप डाकघर दुधारखाल में सभी सेवाएं ठप पड़ी हैं। शादी का सीजन चल रहा है। उप डाकघर में लेन-देन नहीं होने से उपभोक्ताओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डाक अधीक्षक पौड़ी से अविलंब उप डाकघर में बिजली व्यवस्था करने की मांग की। उप डाकपाल दुधारखाल रुद्रमणि ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से उप डाकघर की व्यवस्थाएं सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, ऊर्जा निगम सतपुली के जेई कालूराम ने बताया कि बीस वर्षों से उक्त भवन पर बिजली का घरेलू कनेक्शन चल रहा है। मकान मालिक को नोटिस देने के बाद भी कनेक्शन को व्यावसायिक नहीं किया गया। सूचना पर विगत शुक्रवार को कनेक्शन काटकर मकान मालिक पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed