फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students were provided with information about the law and fundamental rights.

Kotdwar News: छात्रों को दी गई कानून और मौलिक अधिकारों की जानकारी

Sat, 17 Oct 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 17 Oct 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Students were provided with information about the law and fundamental rights.
नैनीडांडा/कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की जिला इकाई ने जीआईसी खाल्यूंखेत में निशुल्क विधिक शिविर का आयोजन किया। पैरा लीगल वॉलंटियर संतोषी ध्यानी ने छात्र-छात्राओं को कानून और मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा, सुरक्षा और बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बाल श्रम निषेध कानून और बाल विवाह रोकथाम के बारे में बताया गया। मध्याह्न भोजन और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। पॉक्सो एक्ट, गुड टच और बैड टच की पहचान पर भी सत्र आयोजित हुआ। रसायन विज्ञान के शिक्षक सुनील कुमार और भौतिक विज्ञान के शिक्षक पंकज शाह भी मौजूद थे। जीव विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश चंद्र शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सहायक अध्यापक व्यायाम ममता रावत और सहायक अध्यापक कला आकांक्षा भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed