फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students took out a rally and gave a message of cleanliness

स्वयंसेवियों ने धूमधाम से मनाई एनएसएस की 50वीं स्वर्ण जयंती

Tue, 24 Sep 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Students took out a rally and gave a message of cleanliness
कोटद्वार। नगर क्षेत्र में एनएसएस संचालित विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना का 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही नगर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी कुंभीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम का शुुुुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष संजय कुमार, प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल ने किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने नंदा गढ़वाल, राजस्थानी, पंजाबी व हिंदी गानों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

उधर, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कोटद्वार की एनएसएस इकाई द्वारा स्वर्ण जयंती के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने बैनर और तख्तियों पर लिखे स्लोगनों के माध्यम से लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। रैली को चीता पुलिस अधिकारी पदमपुर सतपाल शर्मा एवं आदित्य गिरी ने रवाना किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाल भारती सेकेंडरी स्कूल पदमपुर मोटाढांक की एनएसएस इकाई ने स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के गढ़वाल मंडल के समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गिरीराज सिंह रावत, सुनील रावत, सरोजनी रावत, दीया कुंडलिया, प्रियंका त्यागी व प्रीति पंवार मौजूद रहीं।
उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरिराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान रक्तदान, स्वच्छता, जल संरक्षण, शिक्षा आदि विषयों पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें पंकज ने प्रथम, अक्षिता ध्यानी ने द्वितीय, नितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सहायक अध्यापक रोहित बलोदी के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने नगर क्षेत्र में रैली निकाली।
एमकेवीएन स्कूल की एनएसएस इकाई की ओर से 50वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने गया। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इस मौके पर प्रधानाचार्या आरती कंडवाल, रेखा देवी, सपना रावत, कविता रावत व राखी नेगी आदि मौजूद रहीं।
-फोटो
एनएसएस स्वर्ण जयंती समारोह में रही कार्यक्रमों की धूम
जयहरीखाल और नैनीडांडा महाविद्यालय में स्वयं सेवियों ने बताया स्वच्छता का महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
जयहरीखाल/धुमाकोट। भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और थानसिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा पटोटिया में एनएसएस स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई गई।
मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. एएन सिंह ने किया। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। छात्र-छात्राओं में आयुषी, नीलम, दामिनी, रिया, साक्षी, शिवानी, कुलदीप, सोनाली, आकाश, अतुल, मयंक, विकास, अमन, प्रियंका, रिंकी, रितु, संजना, शीतल, आरती, पूजा, ईशा, संध्या, शिवांगी, शालिनी शामिल रही। इस मौके पर वनस्पति विभागाध्यक्ष डा. आरके द्विवेदी, डा. एसपी मधवाल, गुंजन आर्य, कृतिका क्षेत्री, मनीषा व परितोष आदि मौजूद रहे।
उधर, राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा में स्वयंसेवियों ने जन-जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में रानी, अंजलि, हेमा, रवि बोरा, आर्यन, सूर्य प्रकाश, रोहित ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। संचालन स्वयंसेवी मुस्कान ने किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. बीपी उनियाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. डीसी बेबनी, डा. राजपाल रावत, विवेक केडिया, अंजना शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी डा. अर्चना आदि मौजूद रहे।
-फोटो
पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में एनएसएस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर एनएसएस इकाई जीआईसी कण्वघाटी की ओर से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम प्रभार के अंतर्गत ‘कुपोषण और युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले प्रभाव’ नामक शीर्षक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता और पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सिद्धार्थ रावत ने किया। व्यायाम प्रभारी रमाकांत कुकरेती ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के लक्ष्य और मूल उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। वक्ता राकेश मोहन ध्यानी ने युवा पीढ़ी में बढ़ते कुपोषण और नशामुक्ति पर कहा कि यूनेस्को द्वारा दक्षिण एशिया खासकर भारत में बढ़ती कुपोषित युवा पीढ़ी को ओबेसिटी, मालन्यूट्रीशन, शारीरिक अक्षमता और कार्य संयोजन के प्रति उदासीनता के संवेदनात्मक पक्ष के विषय मे चिंतित होकर इसका प्रभावी समाधान खोजने के प्रति सचेत रहना होगा। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर और विभिन्न मार्गों पर सफाई की और स्वच्छता और पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दिवाकर परंदियाल, मंजू नेगी, रघुवीर गुसाईं व सुनील कुमार मौजूद रहे।
-फोटोे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed